Sonu Sood in Bhilai : भिलाई पहुंचे अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद
Sonu Sood in Bhilai : बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिलाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने भिलाई के लोगों की मेहनत और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर प्रतिभाशाली लोगों का शहर है और सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए।

Sonu Sood in Bhilai : भिलाई से जुड़ाव पर क्या बोले सोनू सूद
सोनू सूद ने कहा कि भिलाई उनके लिए बेहद खास शहर है। यहां के लोग मेहनती, ईमानदार और आगे बढ़ने की सोच रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई समाज सेवा या जनहित के अच्छे कार्यों के लिए उनसे जुड़ना चाहता है तो वह हमेशा तैयार हैं।
Sonu Sood in Bhilai : यूनिफॉर्म सिविल कोड पर रखी अपनी राय
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के सवाल पर सोनू सूद ने कहा कि समय के साथ लोगों की सोच बदलती रहती है। कई बार लोग अपने रास्ते से भटक जाते हैं, लेकिन अंततः सही दिशा में लौट आते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक बहस में शामिल होना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
Sonu Sood in Bhilai : धर्मांतरण के मुद्दे पर क्या कहा
धर्मांतरण के विषय पर सोनू सूद ने कहा कि किसी भी समुदाय को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं है। उनका मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म के धर्म में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।
Sonu Sood in Bhilai : नक्सलवाद छोड़ने वाले युवाओं के लिए दिया संदेश
बस्तर और नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां के युवा और कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं। जो युवा नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं, उन्हें नई शुरुआत और सही मार्गदर्शन का अवसर मिलना चाहिए ताकि वे समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें।
Sonu Sood in Bhilai : NEET और छात्रों की आत्महत्या पर जताई चिंता
NEET परीक्षा और छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सोनू सूद ने कहा कि बच्चों पर अत्यधिक दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं होती। माता-पिता और समाज को बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए और उन पर अनावश्यक अपेक्षाओं का बोझ नहीं डालना चाहिए।
Sonu Sood in Bhilai : समाज सेवा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता
सोनू सूद ने कहा कि वह खुद को किसी एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं मानते। उनका उद्देश्य पूरे देश के लोगों की मदद करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा ही उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है।
read more : Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

