Sonbhadra:शक्तिनगर में 20 साल बाद गूंजी गोलियां, कट्टे की नोक पर लूट करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonbhadra

Report By: Pravin

Sonbhadra: करीब दो दशक बाद शक्तिनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोलियां चलीं। सर्राफा व्यापारी से कट्टे की नोक पर लूट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सर्राफा व्यापारी से हुई थी लूट

करीब एक माह पहले एक सर्राफा व्यापारी दुकान बंद कर गहनों से भरा झोला लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी गर्दन पर कट्टा रखकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। मामले की जांच शक्तिनगर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी।

मुठभेड़ में आरोपी घायल

बीती रात पुलिस को लूट गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी साजन अंतरराज्यीय लूट गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह शक्तिनगर के बाद झारखंड के नगर उटारी में भी कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है, जहां एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारी गई थी।

हथियार और जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 32 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की जांच

घटना को गंभीर मानते हुए पहले ही सोनभद्र एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर चुके हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी