By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Snake Bite Death : सरगुजा में सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांवों में पसरा मातम
छत्तीसगढ

Snake Bite Death : सरगुजा में सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांवों में पसरा मातम

Abhishek Singh
Last updated: May 15, 2026 6:55 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: समीम खान, लखनपुर

Contents
Snake Bite Death : जमीन पर सो रहे 5 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटाSnake Bite Death : दूसरी घटना में 2 वर्षीय मासूम की गई जानSnake Bite Death : पुलिस ने शुरू की जांचSnake Bite Death : बारिश के मौसम में बढ़ता है खतराSnake Bite Death : गांवों में पसरा मातम

Snake Bite Death : लखनपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं 14 मई की रात अलग-अलग गांवों में हुईं, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल है।पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Snake Bite Death

Snake Bite Death : जमीन पर सो रहे 5 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा

पहली घटना ग्राम अंधला मुड़ापारा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय आयुष अनंत अपने घर में मां के साथ जमीन पर सो रहा था।रात करीब 10 बजे किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया।बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक आयुष के पिता का नाम जीतन कुमार अनंत बताया गया है।

Snake Bite Death : दूसरी घटना में 2 वर्षीय मासूम की गई जान

दूसरी घटना ग्राम केवरा कटाईपारा की है। यहां 2 वर्षीय दिव्यांश सिंह अपनी मां के साथ जमीन पर सो रहा था।इसी दौरान देर रात उसे भी सांप ने काट लिया।शुक्रवार तड़के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।उसे लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्चे के पिता का नाम बबलू सिंह है।

Snake Bite Death : पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Snake Bite Death : बारिश के मौसम में बढ़ता है खतरा

ग्रामीण इलाकों में गर्मी और बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जमीन पर सोने के दौरान सांप के काटने का खतरा अधिक रहता है।स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क रहने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में बच्चों को जमीन पर न सुलाने की सलाह दी जाती रही है।

Snake Bite Death : गांवों में पसरा मातम

एक ही रात में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में जागरूकता अभियान और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

read more : Illegal Liquor Seizure : किरंदुल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 28 पेटी शराब और वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

TAGGED:chattisgarhHindi NewsnewsSnake Bite DeathTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बलराम कृषि महोत्सव 2026 में आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन और किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते किसान।
Pin Postमध्य प्रदेशमध्यकाल

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

By Pramod Shrivastav Editorial Head
होर्मुज हमले में भारतीय इंजीनियर की मौत, परिवार को भेजा था आखिरी मैसेज
देश- विदेश

Indian Marine Engineer : होर्मुज स्ट्रैट हमले में भारतीय इंजीनियर की मौत, परिवार को भेजा आखिरी संदेश- ‘जहाज सुरक्षित निकल गया’

By Swadesh News
Suspicious Death
उत्तर प्रदेश

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

By Yoganand Shrivastava
Lucknow Meeting
उत्तर प्रदेश

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?