Silver Price Fall: चांदी दो दिन में ₹41 हजार सस्ती, कीमत ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Silver Price Fall

Silver Price Fall: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 6 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सर्राफा बाजार में चांदी और सोने दोनों के दाम नीचे आए हैं।

Silver Price Fall: चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट

आज चांदी की कीमत ₹13,155 गिरकर ₹2,41,184 प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले चांदी ₹2,54,339 प्रति किलो पर थी।
बीते दो दिनों में चांदी कुल ₹41,278 सस्ती हो चुकी है।

Silver Price Fall

सोना ₹1000 सस्ता, दो दिन में ₹6,669 की गिरावट

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,013 कम होकर ₹1,51,489 पर आ गया है।
दो दिन में सोने की कीमत में कुल ₹6,669 की गिरावट दर्ज की गई है।

जनवरी में बना था ऑल टाइम हाई

सर्राफा बाजार में

  • 29 जनवरी को सोना ₹1,76,121 प्रति 10 ग्राम
  • और चांदी ₹3,85,933 प्रति किलो के
    ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंची थी।
Silver Price Fall

Silver Price Fall: पहले भी आई थी भारी गिरावट

इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत में करीब ₹1.60 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
वहीं इसी दौरान सोना भी करीब ₹26 हजार तक सस्ता हुआ था।

Silver Price Fall :MCX पर भी टूटे थे दाम

वायदा कारोबार यानी MCX पर चांदी

  • ₹4 लाख प्रति किलो से गिरकर
  • ₹2.41 लाख प्रति किलो तक आ गई थी।

वहीं 24 कैरेट सोना

  • ₹1.70 लाख से गिरकर
  • ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
Silver Price Fall

हालांकि इसके बाद दोनों की कीमतों में कुछ समय के लिए तेजी भी देखने को मिली थी।

Dumka: आसनबनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka । दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Integrated Healthcare System को मजबूत बनाएगा पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का समन्वय- डॉ. ए.के. द्विवेदी

Integrated Healthcare System: “नॉर्थ-ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच)” में

Medicine Investment Fraud: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी

Medicine Investment Fraud: खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में पैसा लगाकर कम समय में

Fake Appointment Letter Scam: राज्य शिक्षा आयोग के नकली पत्र से सालों तक नौकरी

Fake Appointment Letter Scam: खैरागढ़ जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक

Jaunpur: एनएच-731 पर काल बनी रफ्तार, ट्रैक्टर और इनोवा की भिड़ंत में एक की मौत, 6 गंभीर

Jaunpur। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबुरा मोड़ के पास