Shivpuri: युवक की मौत के बाद पिटाई मामले में 4 पुलिसकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shivpuri

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद युवक के परिजनों की पिटाई किए जाने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया। यह पूरा मामला शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, पुलिस द्वारा परिजनों की पिटाई के मामले के बाद पाल समाज के लोगों ने 24 घंटे तक धरना दिया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।

मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि कोतवाली के टीआई को लाइन अटैच किया गया है, जबकि चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच की आदेश के अलावा मृतक और घायलों को नियम अनुसार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में युवक रविंद्र पाल की हाईवे पर सड़क दुर्घटना मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने के दौरान मृतक के परिजनों को पुलिस कर्मियों ने पीटा। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। 24 घंटे तक पाल समाज के लोगों ने शिवपुरी के पोहरी चौराहे पर धरना दिया।

जिसके बाद गुरुवार 14 नवंबर की शाम को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने धरना दे रहे लोगों के पास पहुंचकर बताया कि, उक्त मामले में कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन अटैच और चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी।

पुलिस पर लगाया ये आरोप

पाल समाज के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि, सुरवाया थाने के हाईवे पर रखे गए पुलिस बैरिकेड से टकराकर बाइक सवार युवक रविंद्र पाल की मौत हुई और जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हुए। इसके बाद जब मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किए जाने के लिए शव लाया गया तो यहां पर अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने मारपीट की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में