,

शिखर धवन ने किए महाकाल के दर्शन, बोले — बाबा के दरबार में आकर मिलती है अद्भुत शक्ति

शिखर धवन ने किए महाकाल के दर्शन, बोले — बाबा के दरबार में आकर मिलती है अद्भुत शक्ति

BY: MOHIT JAIN

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने रविवार सुबह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह सुबह भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। धवन ने कहा “भगवान महाकाल के दरबार में आकर शक्ति का अनुभव होता है। यहां की ऊर्जा और वातावरण आत्मा को शांति देता है।”

दूसरी बार पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार में

मीडिया से बातचीत में शिखर धवन ने बताया कि यह उनका दूसरा दर्शन था। उन्होंने कहा कि हर बार यहां आने पर एक अनूठी आध्यात्मिक शक्ति महसूस होती है।


धवन के कहा: “महाकाल की नगरी में आने से मन को स्थिरता और शक्ति मिलती है। भगवान महाकाल का आशीर्वाद हर जीवन में जरूरी है।”

मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन-पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने शिखर धवन को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
धवन ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस पवित्र स्थान की यात्रा करने का अवसर पाकर गर्व महसूस हो रहा है।

भक्ति और सरलता की झलक

सोशल मीडिया पर शिखर धवन की महाकाल मंदिर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके आध्यात्मिक रूप को देखकर प्रसन्न हैं और उन्हें “भक्ति में लीन धवन” कहकर संबोधित कर रहे हैं

शिखर धवन का महाकाल मंदिर दौरा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उनके जीवन की आस्था और संतुलन का प्रतीक है। क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक दिखने वाले धवन का यह आध्यात्मिक रूप उनके व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाता है।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…