बस्ती में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: SP अभिनंदन ने खुद की छापेमारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sex racket busted in Basti: SP Abhinandan himself conducted the raid

मामले में 15 लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय | लोकेशन: बस्ती, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने खुद इस छापेमारी का नेतृत्व किया और मौके पर पहुंचकर मड़वा नगर टोल प्लाजा के पास स्थित संदिग्ध मकान में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान 9 महिलाएं और 6 पुरुष पकड़े गए, जिनमें एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ मिली, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मकान कुछ समय पहले तक बंद था, लेकिन हाल ही में यहां देह व्यापार की गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई थीं। मुखबिर की सूचना के आधार पर एसपी अभिनंदन ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पूरी टीम के साथ कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान मकान के अंदर का दृश्य बेहद चौंकाने वाला था। मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। पुलिस इस मामले में अब मुख्य संचालक की कॉल डिटेल (CDR) खंगालने में जुट गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि रैकेट से और कौन-कौन जुड़े हैं।

पुलिस को शक है कि इस रैकेट से कुछ सफेदपोश और वर्दीधारी लोग भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

बस्ती पुलिस की यह कार्रवाई जिले में चल रहे संगठित अपराधों के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल