Sejal Jha Missing Case: 5 साल बाद भी लापता सेजल झा, अब CID के भरोसे परिवार की उम्मीद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sejal Jha Missing Case

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Sejal Jha Missing Case: बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से लापता सेजल झा का मामला पाँच साल तीन महीने बाद भी रहस्य बना हुआ है। बोकारो पुलिस और स्पेशल ब्रांच अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिससे परिवार सवालों के घेरे में है कि आखिर सेजल किसकी शिकार हुई।

Sejal Jha Missing Case: सीआईडी ने संभाली जांच, परिवार को जगी नई आस

लंबे समय बाद अब इस मामले की जांच सीआईडी ने टेकओवर कर ली है। रांची में पकड़े गए बच्चा चोर गिरोह और बच्चों की बरामदगी के बाद सेजल की मां उषा झा को उम्मीद जगी है कि उनकी बेटी तक पहुंचा जा सकेगा।

बंगाल कनेक्शन की आशंका, सीमा नजदीक होने पर सवाल

Sejal Jha Missing Case
लापता सेजल झा

परिजनों का कहना है कि जहां से सेजल गायब हुई, वहां से बंगाल बॉर्डर बेहद नजदीक है। ऐसे में बच्चा चोर गिरोह के बंगाल कनेक्शन को इस केस से जोड़कर देखने की जरूरत है।

Sejal Jha Missing Case: ट्यूशन के लिए निकली, सड़क पर मिली साइकिल और किताबें

14 वर्षीय सेजल झा 16 अक्टूबर 2020 को ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। कुछ ही देर बाद उसकी साइकिल और किताबें सड़क पर गिरी मिलीं, लेकिन सेजल का कोई पता नहीं चला।

कई एसपी बदले, नतीजा शून्य

इस दौरान बोकारो में कई पुलिस अधीक्षक बदले, नारको टेस्ट से लेकर दूसरे राज्यों तक टीमें भेजी गईं, लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली।

Sejal Jha Missing Case: जिले में बच्चों के लापता होने का सिलसिला

उषा झा का आरोप है कि घटना के बाद से बोकारो में कई बच्चे और बच्चियां लापता हुई हैं। इसी थाना क्षेत्र से एक और बच्ची के गायब होने का मामला भी सामने आया है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया।

यह खबर भी पढ़ें: Women Statement Controversy: महिलाओं पर बयान से सियासी बवाल, प्रीतम लोधी का फूलसिंह बरैया पर तीखा हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने