SDM corruption protest : अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन
SDM corruption protest : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर तहसील के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। दर्जनों वकीलों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए।अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है और अब मामला खुलकर सामने आ गया है।

SDM corruption protest : धारा 80 की फाइलों में वसूली के आरोप
वकीलों ने आरोप लगाया कि धारा 80 से जुड़ी फाइलों में मनमाने तरीके से निस्तारण किया जा रहा है और वसूली की जा रही है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि तहसील में पारदर्शिता की कमी है और कार्यप्रणाली पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रही है।
SDM corruption protest : अवैध खनन और मिलीभगत के आरोप
अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अवैध मिट्टी खनन को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम खनन का खेल चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।इसके अलावा जर्जर भवन की नीलामी के बाद भी ध्वस्तीकरण नहीं होने और शर्तों के उल्लंघन के बावजूद ठेकेदार पर कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
SDM corruption protest : जमानत राशि जब्त न होने पर सवाल
वकीलों ने आरोप लगाया कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद संबंधित मामलों में जमानत राशि तक जब्त नहीं की गई, जिससे अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत की आशंका बढ़ गई है।
SDM corruption protest : दो साल की तैनाती पर भी जताई नाराजगी
अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पिछले दो वर्षों से पूरनपुर तहसील में तैनात हैं, जिससे कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
SDM corruption protest : कार्रवाई की मांग तेज
अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल इस मामले ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
read more : Smart meter protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ यूपी में उग्र विरोध, लखनऊ से रायबरेली तक सड़कों पर उतरे लोग

