वादे के पक्के निकले जनसेवक, मात्र 12 घंटे में दिया ट्रैक्टर तोहफे में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नौजवान युवा की दिलेरी पर बोले सिंधिया -‘अब यह मेरा भी बेटा है’

BY: Yoganand Shrivastva

शिवपुरी/ग्वालियर/भोपाल/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के बाढ़ प्रभावित लिलवारा गाँव के साहसी गिरिराज को नया ट्रैक्टर भेंट कर अपना वादा निभाया है। ज्ञात हो कि 21 अगस्त की शाम को सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे थे। लिलवारा गाँव में उन्होंने आपदा पीड़ितों से संवाद किया, जहाँ उन्हें ज्ञात हुआ कि गाँव के युवा गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी। इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए सिंधिया ने उसी समय गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने मात्र 12 घंटे के समय में व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर पूरा कर दिखाया है।

दिलेरी और त्याग की मिसाल बना गिरिराज
उक्त आपदा में गिरिराज ने पूरी रात बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया था। इस दौरान उसने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही अपने ट्रैक्टर की चिंता। लगातार सेवा करते हुए उसका ट्रैक्टर गहराई में फँसकर बंद हो गया और उसका इंजन भी नष्ट हो गया।

अब यह मेरा बेटा है– सिंधिया
गिरिराज की दिलेरी और त्याग से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री ने कल ही लिलवारा गाँव में मंच से उसे सम्मानित करते हुए गिरिराज की माँ की ओर इशारा कर कहा था कि ‘अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, बल्कि मेरा बेटा भी है।’

समाज के लिए प्रेरणा है गिरिराज -सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह सिर्फ अपने गाँव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका