Sandipani School Inauguration : आष्टा में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण
Sandipani School Inauguration : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.सीएम मोहन यादव ने रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। लगभग 61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक भवन प्रथम चरण में 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को नई सुविधाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sandipani School Inauguration : आधुनिक शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक संसाधनों से युक्त विद्यालय बेहद जरूरी हैं। इस विद्यालय में छात्रों के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया गया है।
Sandipani School Inauguration : 3800 से अधिक छात्र ले रहे शिक्षा
वर्तमान में इस विद्यालय में करीब 3800 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां केजी-1 से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। छात्रों को आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि संकायों में शिक्षा दी जा रही है, जिससे उन्हें विविध क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
Sandipani School Inauguration : 160 शिक्षक और 90 कक्षाओं की व्यवस्था

विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 160 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 90 कक्षाएं तैयार की गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।
Sandipani School Inauguration : खेल, बागवानी और परिवहन की सुविधा
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिसर में खेल मैदान और बॉटनिकल गार्डन भी विकसित किया गया है। वहीं परिवहन सुविधा के तहत 16 बसें संचालित की जा रही हैं, जो आसपास के करीब 100 गांवों से विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल तक लाती हैं।

