,

SanatanDharma News 7 January: लखनऊ में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ी हजारों महिलाओं की आस्था

- Advertisement -
Ad imageAd image
SanatanDharma News 7 January

रिपोर्ट- राशिद

SanatanDharma News 7 January: आनंदेश्वर मंदिर राजाजीपुरम में नैंसी और लच्छू दीदी के नेतृत्व में राम कथा, स्वामी गोविंदाचार्य महाराज ने दिया धर्म-मर्यादा और सदाचार का संदेश

SanatanDharma News 7 January: लखनऊ में धार्मिकता, सदाचार और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आनंदेश्वर मंदिर, राजाजीपुरम में व्यापार मंडल की प्रकोष्ठ अध्यक्ष नैंसी और भाजपा नेता व समाजसेवी लच्छू दीदी उर्फ रेनू बुआ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

SanatanDharma News 7 January

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर राजाजीपुरम क्षेत्र में भ्रमण किया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की। कलश यात्रा में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

SanatanDharma News 7 January

SanatanDharma News 7 January: इस अवसर पर निमिषारण्य से पधारे स्वामी गोविंदाचार्य महाराज ने श्री राम कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम कथा का मूल उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है। भगवान श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और सदाचार का सर्वोत्तम उदाहरण है, जिससे प्रेरणा लेकर समाज सही दिशा में आगे बढ़ सकता है।

SanatanDharma News 7 January

SanatanDharma News 7 January: स्वामी गोविंदाचार्य महाराज ने कहा कि श्री राम कथा विशेष रूप से युवाओं को सही मार्ग दिखाती है और उन्हें काम, क्रोध, लोभ जैसे विकारों से दूर रहने का संदेश देती है। राम कथा के माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और भक्ति का वातावरण निर्मित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां राम कथा होती है, वहां हनुमान जी स्वयं विराजमान रहते हैं, और वह स्थान शक्ति, प्रेम व शांति का दिव्य केंद्र बन जाता है।

SanatanDharma News 7 January: आयोजकों ने बताया कि यह कथा समाज को जोड़ने, आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट