सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार फिर से सुर्खियों में इस बार मारपीट का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में है विगत एक सप्ताह से वह अवैध शराब की धर पकड़ करने में लगे हुए हैं। इसी दौरान कल उनके द्वारा वैध परमिट से शराब लेकर भरी गाड़ी रात को रोक ली गई और विवाद की स्थिति बन गई कमलेश्वर डोडियार ने गाड़ी के ड्राइवर पर आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ तथा उनके साथियों के साथ मारपीट करी है। जबकि दूसरी और जानकारी यह निकलकर आ रही है कि विधायक एवं उनके साथी जो की भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने के दौरान उपस्थित रहते हैं उनके द्वारा ड्राइवर के साथ मारपीट की गई ड्राइवर हाथ जोड़कर मिन्नते करता रहा परंतु उसे बुरी तरह पीटा गया है।
सैलाना के आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वैद्य ने बताया कि विदेशी महाभंडार जावरा से शाम 6 बजे शराब की गाड़ी (एमपी-13 जीबी 2215) में भरकर केलकच्छ की दुकान पर ले जाई जा रही थी। इसके लिए बकायदा परमिट जारी किया गया था। गाड़ी में 150 विदेशी मदिरा (बियर) थी, जिसकी कीमत 1 लाख 22 हजार रुपए है। शिवगढ़ के छावनी झोड़िया क्षेत्र में विधायक डोडियार ने गाड़ी रुकवाई। ड्राइवर हिमांशु यादव (25) से उन्होंने नाम पूछा तो वह उनके साथ आई भीड़ देखकर घबरा गया। फिर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मामले में ड्राइवर की ओर से शिवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
तो वहीं कमलेश्वर डोडियार के द्वारा अपना फोटो एवं वीडियो जारी कर कर घटनाक्रम को बताया गया है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरनाला में उनके द्वारा शराब से भरी गाड़ी रोकी गई थी ड्राइवर के द्वारा पूछताछ करने पर उनसे मारपीट की गई तथा ड्राइवर तेज गति से गाड़ी भागकर बजाना तक ले गया उसके बाद कमलेश्वर ने शिवगढ़ थाना आकर एक आवेदन दिया है तो वहीं अब आबकारी विभाग भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कर रहा है। उल्लेखनीय की कमलेश्वर डोडियार जब भी कार्रवाई करने जाते हैं उनके साथ 15 से 20 लोग तथा उनके गनमैन भी साथ रहता है उसके पास साथ इस प्रकार की घटना प्रश्न चिन्ह पैदा कर रही है

TOP 10 NEWS: आज की दस बड़ी खबरें….यह भी पढ़े

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'