सुपर स्टार सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद आरोपी की दो तस्वीरें सामने आई थी जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, आरोपी हाल ही में कुमार विश्वास के दिए बयान से प्रभावित हो सकता है। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी की शिनाख्त मौहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। बता दे कि, आरोपी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार की आधी रात उनके बांद्रा के घर में घुसकर चाकू से हमला किया था। जिसमें सैफ की पीठ, गरदन समेत कई हिस्सों में गंभीर चोंटे आई थी। रात के लगभग 2:30 बजे हुई इस घटना के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और सर्जरी की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खबर फैली कि सैफ के ऊपर हमला करने वाले आरोपी का नाम मोहम्मद शाहिद है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सजग टीम ने इस दावे की पड़ताल की और सच्चाई का पता लगाया।
सोशल मीडिया का दावा, कितना सच्चा ?
सैफ के हमले के आरोपी की पुष्टि होने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास को ट्रोल करने वालों के खिलाफ पोस्ट की जा रही है। एक यूज़र ने एक्स पर लिखा कि, ‘जिस तरह कसाब ने वारदात को अंजाम देने से पहले कलावा पहन लिया था उसी तरह सैफ के हमलावर भगवा गमछा पहन लिया था’। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, क्या अब आरोपी की पुष्टि होने के बाद कुमार विश्वास को गाली देने वाले माफी मागेंगे ?
क्या है इस दावे की सच्चाई?
इस दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सबसे पहले हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें कुछ न्यूज वेबसाइट की खबरों के लिंक मिले, जिनमें बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने जिस मोहम्मद शाहिद नाम के शख्स को हिरासत में लिया, उसका सैफ अली खान के मामले से कोई संबंध नहीं है। उसे किसी और मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।





