भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल: शिवसेना (UBT) नेता शरद कोली की धमकी—”होटल में मैच दिखाया तो तोड़ देंगे”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

मुंबई: दुबई में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता शरद कोली का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने राज्य के होटल मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर किसी होटल में भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हुई, तो होटल को तोड़ दिया जाएगा।

धमकी भरा वायरल वीडियो

सोलापुर के शिवसेना (UBT) नेता शरद कोली ने यह बयान एक वीडियो के जरिए दिया, जिसमें उनके हाथ में क्रिकेट बैट भी नजर आ रहा है। वीडियो में कोली कहते हैं:

“दुबई में भारत और पाकिस्तान का मैच हो रहा है। जिस पाकिस्तान ने हमारे देश और महाराष्ट्र की बहनों का सिंदूर मिटाया है, उस देश के साथ मैच नहीं खेला जाना चाहिए। मैं सभी होटल मालिकों से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि वे अपने होटल में इस मैच का प्रसारण न करें। अगर ऐसा किया गया, तो यह बैट आपके होटल तोड़ने में इस्तेमाल होगा और इसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।”

राजनीतिक बयानबाजी तेज

उद्धव ठाकरे गुट की ओर से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का विरोध सामने आने के बाद शिंदे गुट ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद नरेश म्हस्के ने ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच होते रहे, भले ही रिश्ते तनावपूर्ण रहे हों।

म्हस्के ने कहा,

“शिवसेना-यूबीटी को मैच का विरोध करने का नैतिक अधिकार नहीं है। ठाकरे ने सत्ता के लिए हिंदुत्व को त्याग दिया और पाकिस्तान की प्रशंसा भी की। अब अचानक क्रिकेट मैच का विरोध करना सही नहीं है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा खेले जाते रहे हैं और आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रोक अब भी जारी है।”

ठाकरे का बयान

उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उन सैनिकों के बलिदान का अपमान है जो सीमा पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। उन्होंने मैच को रद्द करने की मांग की थी।

विवाद के पीछे राजनीतिक समीकरण

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हमेशा ही राजनीति गरमाती रही है। इस बार भी शिवसेना के दोनों गुटों के बीच तीखे बयानबाजी का दौर चल रहा है। एक तरफ ठाकरे गुट मैच का विरोध कर रहा है, वहीं शिंदे गुट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ऐसे मैच सामान्य बात है और इसे राजनीतिक रंग देना गलत है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में