Road Construction : पटना नगर पंचायत में नई डामरीकृत सड़क हुई जर्जर, लोगों में नाराजगी
Road Construction : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना नगर पंचायत में महज 6 महीने पहले बनी डामरीकृत सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें उभर आई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी नई सड़क का इतनी जल्दी खराब होना हैरानी की बात है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे लगातार इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

Road Construction : भुगतान के बाद सामने आई खामियां, जांच की उठी मांग
Road Construction : जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान नगर पंचायत में दो अलग-अलग सीएमओ का कार्यकाल रहा, लेकिन निर्माण और भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। अब सड़क में आई दरारों ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो यह सरकारी धन की बर्बादी साबित होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल यह मामला कोरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
read more : Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

