,

सड़क हादसा, दो की मौके पर दर्दनाक मौत — पूरी घटना CCTV में कैद

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: अनुज सैनी, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ-करनाल हाइवे पर एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इतना भयावह था कि उसकी पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और फिर सड़क पार कर रही एक महिला को कुचल दिया। हादसे की वजह गलत तरीके से किया गया ओवरटेक और ट्रॉली का नियंत्रण खो जाना बताया जा रहा है।

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकंड में लापरवाही जानलेवा बन गई। तेज गति और लापरवाही से भरे इस ओवरटेक का नतीजा इतना भयानक निकला कि दो जिंदगियां मौके पर ही समाप्त हो गईं और एक शख्स गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है।

जाह्नवी कपूर ने पुरुषों को लताड़ा: पीरियड्स के दर्द को हल्के में लेना बंद करें!..यह भी पढ़े

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति