ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी से वापसी कर सकते हैं, DDCA को जताई खेलने की इच्छा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी से वापसी कर सकते हैं, DDCA को जताई खेलने की इच्छा

BY: MOHIT JAIN

चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत जल्द ही रणजी ट्रॉफी में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

DDCA को जताई खेलने की इच्छा

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पंत ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के प्रेसिडेंट रोहन जेटली से बात की और रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे 25 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाले मैच तक फिट हो जाना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए BCCI की मेडिकल टीम से क्लीन चिट जरूरी होगी।

28 वर्षीय पंत वर्तमान में बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में रिहैब कर रहे हैं। सेंटर के सूत्रों का कहना है कि उनकी फिटनेस का निरीक्षण इस हफ्ते होगा और 10 अक्टूबर तक संभावना है कि उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी।

चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर

ऋषभ पंत अपनी इंजरी की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट टीम से बाहर हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल और नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया गया। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने पारी और 140 रनों से जीता और टीम 1-0 से आगे है।

Rishabh Pant Can Return For The Ranji Trophy, Awaiting Approval From The  Medical Team - Amar Ujala Hindi News Live - Rishabh Pant:इंग्लैंड दौरे पर  चोटिल हुए पंत रणजी ट्रॉफी से कर

इंग्लैंड दौरे में लगी चोट

पंत इंग्लैंड दौरे के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल हुए थे। क्रिस वोक्स की यॉर्कर के कारण पंत के पंजे में चोट लगी थी, जिससे वे सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल पाए। भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।

साउथ अफ्रीका दौरे में वापसी की संभावना

रणजी ट्रॉफी में फिटनेस साबित करने के बाद पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी करना चाहेंगे। साउथ अफ्रीका नवंबर में भारत दौरे पर आएगी, जहां वे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेंगे। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा।

ऋषभ पंत की रणजी ट्रॉफी में वापसी से न सिर्फ उनकी फिटनेस का परीक्षण होगा, बल्कि भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका दौरे में मजबूत वापसी का मार्ग भी खुलेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में