Rewa Hospital Development : चिकित्सकीय अधोसंरचनात्मक विकास में ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ सुविधाओं को करें शामिल : डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewa Hospital Development

Rewa Hospital Development : गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल व सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विस्तार कार्यों की समीक्षा

भोपाल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रीवा के सुदृढ़ीकरण और विस्तार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रस्तावित निर्माण कार्यों, वर्तमान अधोसंरचना और भविष्य की चिकित्सा आवश्यकताओं पर गहन चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि अस्पतालों के विस्तार एवं उन्नयन कार्यों में चिकित्सकीय सुविधाओं का गुणवत्तापूर्ण, सुगम और समयबद्ध प्रदाय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इलाज के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा, सुरक्षा और सहज आवागमन का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि उपचार के दौरान मानवीय संवेदनशीलता बनी रहे।

Rewa Hospital Development : स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधोसंरचना विकास के दौरान स्टेट-ऑफ-द-आर्ट चिकित्सा सुविधाओं को शामिल किया जाए। भवन निर्माण, वार्ड व्यवस्था, ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेवाएं और अन्य सहायक सुविधाएं आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित की जाएं।

Rewa Hospital Development : उन्होंने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना के लिए आवश्यक प्रावधान योजना में शामिल करने के निर्देश भी दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और तकनीकी मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया।

Rewa Hospital Development : उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से रीवा संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री धनराजु एस, विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में