republic day 2026 : भोपाल; 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित नगर निगम मुख्यालय सहित दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल देखने को मिला।

republic day 2026 : ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में श्री सूर्यवंशी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से नगर विकास, स्वच्छता अभियान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

republic day 2026 : कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। ध्वजारोहण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Read more : मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: विकास और कल्याणकारी योजनाओं को मिली मंजूरी





