,

एक क्लिक में बड़ी राहत: मुख्यमंत्री ने 6 जिलों के किसानों को दिया मुआवजा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

श्योपुर — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसील में पुलिस थाने के पास स्थित मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रदेश के छह जिलों के किसानों को फसल क्षति राहत राशि वितरित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 3,05,410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि हस्तांतरित की। यह राशि अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मौजेक जैसे कीटों से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के रूप में दी गई है।

इस राहत वितरण में श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जिले शामिल रहे। कुल 23 तहसीलों के 2,148 ग्रामों के किसानों को इस राहत का लाभ मिला।श्योपुर जिले के किसानों को सर्वाधिक सहायता प्रदान की गई। जिले के 1,03,078 धान उत्पादक किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के रूप में 100 करोड़ 83 लाख रुपये जारी किए गए।

विभिन्न जिलों में राहत राशि का वितरण

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अलग-अलग जिलों में फसल क्षति के आधार पर निम्न राहत राशि किसानों के खातों में भेजी गई—

• श्योपुर जिला — 1,03,078 किसानों को धान फसल नुकसान पर 100 करोड़ 83 लाख रुपये
• हरदा जिला — 95,989 किसानों को सोयाबीन फसल नुकसान पर 71 करोड़ 52 लाख रुपये
• विदिशा जिला — 51,830 किसानों को सोयाबीन एवं उड़द फसल क्षति पर 29 करोड़ 15 लाख रुपये
• नर्मदापुरम जिला — 22,779 किसानों को सोयाबीन नुकसान पर 19 करोड़ 84 लाख रुपये
• धार जिला — 19,173 किसानों को सोयाबीन और मक्का फसल क्षति पर 10 करोड़ 31 लाख रुपये
• खंडवा जिला — 12,961 किसानों को सोयाबीन में पीला मौजेक वायरस से हुए नुकसान पर 7 करोड़ 13 लाख रुपये

इस प्रकार सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

मुख्य रूप से—
• जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से सेसईपुरा में बने आदिवासी बालक आश्रम भवन का लोकार्पण
• 14 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से श्योपुर में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का शिलान्यास
• 14 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय निर्माण का शिलान्यास
• 96 लाख रुपये की लागत से श्योपुर में प्रस्तावित बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र का शिलान्यास
• बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास —
– ग्राम लहरौनी में 2 करोड़ 61 लाख रुपये
– ग्राम बलावनी में 2 करोड़ 53 लाख रुपये
– ग्राम डाबीपुरा में 2 करोड़ 49 लाख रुपये

इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभ भी मौके पर हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर