RAIPUR: ऐश्वर्या एंपायर में 11वीं मंजिल से गिरी युवती, संदिग्ध हालात में मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RAIPUR: Girl falls from 11th floor in Aishwarya Empire, dies under suspicious circumstances

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ऐश्वर्या एंपायर में एक युवती 11वीं मंजिल से गिर गई। हादसा संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक नहीं हो पाई मृतका की पहचान

घटना के बाद मौके पर पुलिस और आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और तमाम सुरागों को इकट्ठा किया जा रहा है।

युवती ने 7:47 बजे किया था प्रवेश, 8:05 बजे गिरी नीचे

सीसीटीवी फुटेज और शुरुआती जांच के अनुसार, मृतका ने लगभग शाम 7 बजकर 47 मिनट पर ऐश्वर्या एंपायर में प्रवेश किया था, और 8 बजकर 5 मिनट पर वह नीचे गिर गई।

लाल रंग की एक्टिवा से आई थी युवती

पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि मृतका लाल रंग की एक्टिवा से ऐश्वर्या एंपायर पहुंची थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह वहां किससे मिलने आई थी और उसका मकसद क्या था।

पुलिस को 11वीं मंजिल पर मिले अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस को छत की बाउंड्री के पास चप्पल, चश्मा, मोबाइल और नेकबैंड मिला है। इसके अलावा, बाउंड्री के पास पैरों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती खुद वहां गई थी या फिर किसी और के साथ थी।

तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर कोई साजिश। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है और मृतका की पहचान करने की कोशिश जारी है।

क्या यह हादसा था या साजिश?

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। यह देखना होगा कि यह आत्महत्या का मामला है, दुर्घटना है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश। पुलिस जल्द ही इस मामले से जुड़ी और जानकारियां सार्वजनिक कर सकती है।

Jamtara : जामताड़ा में पूर्व सांसद सुनील सोरेन का भव्य स्वागत, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Jamtara : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जामताड़ा,

TET का दबाव, क्या शिक्षकों के साथ अन्याय, शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार क्या लेगी एक्शन ?

TET : राजधानी भोपाल में आज शिक्षक संगठनों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो में आपदा प्रबंधन हेतु NDRF का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

Bhopal Metro : यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने

Child Abuse : बस्ती में सौतेली मां ने 2.5 साल की बच्ची को पीटकर किया घायल

Child Abuse : ढाई साल की मासूम पर अमानवीय अत्याचार रिपोर्ट :

CM-GRIDS Highway Project : आगरा दक्षिण में CM-GRIDS योजना के तहत आधुनिक महामार्ग का निर्माण

CM-GRIDS Highway Project : RCC व्हाइट टॉपिंग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित

Workers Protest : गेवरा खदान में ठेका मजदूरों का घेराव, शोषण के खिलाफ उठी आवाज

Workers Protest : पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट को लेकर मजदूरों में

Hamirpur: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं 5 नाबालिग लड़कियां, वीडियो वायरल

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने

Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Vidhyak Rameshwar Sharma: हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर कुछ मुस्लिम नेता

Vaibhav Sooryavanshi की धमाकेदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को खेले