Railway Track Suicide Attempt : रेलवे ट्रैक पर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, RPF की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Railway Track Suicide Attempt

Report by: Arvind, Edit by: Priyanshi Soni

Railway Track Suicide Attempt : ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक के हाई-वोल्टेज ड्रामे ने हड़कंप मचा दिया। युवक नशे की हालत में रेलवे पटरी पर लेटकर आत्महत्या करने की जिद पर अड़ा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से युवक की जान बच सकी।

Railway Track Suicide Attempt : नशे के बाद रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक

जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले शराब का सेवन किया और फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। सूचना मिलते ही RPF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया।

Railway Track Suicide Attempt : RPF से बहस, आत्महत्या की जिद

Railway Track Suicide Attempt

जब RPF जवानों ने युवक को रेलवे ट्रैक से उठाया तो उसने जवानों से बहस शुरू कर दी। युवक का कहना था कि वह घरेलू परेशानियों से तंग आ चुका है और उसे मरना है। उसने कहा कि “मैंने बस एक क्वार्टर पिया है, इतना तो आप समझते हो।”

दस मिनट बाद उसी ट्रैक से गुजरी ट्रेन

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस रेलवे ट्रैक से RPF ने युवक को हटाया, उसी ट्रैक पर करीब दस मिनट बाद एक ट्रेन गुजर गई। यदि RPF टीम थोड़ी भी देर करती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Railway Track Suicide Attempt : GRP ने की काउंसिलिंग, परिजनों को सौंपा

RPF ने युवक की पहचान कृष्णा दहलवार के रूप में की, जो पटेल स्कूल के पास रसूलाबाद हजीरा का रहने वाला है। युवक को GRP थाना ले जाया गया, जहां पूछताछ और काउंसिलिंग के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना स्थल और समय

यह पूरी घटना सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात पड़ाव आरओबी के नीचे रेलवे ट्रैक की बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Assembly Road Development: सुरखी विधानसभा के मजरा-टोला तक पहुंचेगी पक्की सड़क, 41 नए मार्ग स्वीकृत

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन