संवाददाता :- प्रयास कैवर्त
Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, प्रेस क्लब सदस्यों ने किया श्रमदान
Rabindranath Tagore Jayanti : छत्तीसगढ़ के मरवाही में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्रेस क्लब गौरेला पेंड्रा मरवाही के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rabindranath Tagore Jayanti : कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने गुरुदेव के साहित्य, शिक्षा और मानवता के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्रेस क्लब के सहसचिव अजीत गहलोत ने गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर ने अपने साहित्य और विचारों के माध्यम से देश और दुनिया को नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
Rabindranath Tagore Jayanti : गुरुदेव के विचारों को अपनाने और स्वच्छता का संदेश देने का लिया संकल्प
Rabindranath Tagore Jayanti : कार्यक्रम में जिला अस्पताल अधीक्षक देवेंद्र सिंह पैकरा, एस एस कॉलेज संचालक शाहिद खोखर, नवीन जेम्स सहित सखी सेंटर की महिला अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरुदेव के आदर्शों और विचारों से जोड़ना तथा समाज में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज हित में कार्य करने और गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

