,

ताजमहल में पेयजल व्यवस्था पर सवाल: ट्रैवल ब्लॉगर के वीडियो से उजागर हुई बदहाली

Questions about drinking water system at Taj Mahal: Travel blogger's video exposes the plight

REPORT- FARHAN KHAN

विश्वविख्यात ताजमहल की छवि एक बार फिर धूमिल होती नजर आ रही है। ताजमहल परिसर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लंबे समय से उठते सवालों के बीच अब एक भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर के वायरल वीडियो ने पेयजल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो में ट्रैवल ब्लॉगर आयुषी गौर ने ताजमहल परिसर के भीतर लगे पेयजल नलों की जमीनी हकीकत दिखाई है।

अधिकतर नल खराब, पानी के लिए तरसते पर्यटक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ताजमहल परिसर में जगह-जगह लगे पेयजल नल या तो पूरी तरह खराब हैं या फिर उनमें पानी की सप्लाई ही नहीं है। ब्लॉगर के मुताबिक, भीषण गर्मी और लंबी कतारों के बीच ताजमहल देखने पहुंचे देशी और विदेशी पर्यटक पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान नजर आते हैं। नल और टोटियां सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं, जिससे पर्यटकों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

एएसआई पर उठे सवाल, प्रशासनिक लापरवाही का आरोप
ट्रैवल ब्लॉगर ने वीडियो के जरिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री के बावजूद विश्व धरोहर स्थल ताजमहल में पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा तक ठीक से उपलब्ध नहीं है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है।

ब्लॉगर ने पर्यटकों को जागरूक करते हुए सलाह दी है कि ताजमहल भ्रमण पर आने से पहले अपनी पानी की बोतल साथ जरूर रखें, क्योंकि परिसर में पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और एएसआई व संबंधित विभागों से तत्काल सुधार की मांग की जा रही है।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग जागेंगे, या फिर ताजमहल आने वाले लाखों पर्यटक यूं ही पानी के लिए परेशान होते रहेंगे।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…