PWD NEWS : 12 फरवरी को MPBDC की वर्कशॉप-ट्रैनिंग प्रोग्राम, 2000 इंजीनियर-टेक्निकल ऑफिसर्स होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PWD NEWS

PWD NEWS : CM डॉ. मोहन यादव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

By: Vijay Nandan

PWD NEWS : भोपाल, ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ के विजन को मजबूती देने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक दिवसीय वर्कशॉप कम ट्रैनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। आयोजन मध्यप्रदेश भवन विकास निगम कर रहा है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला भवन निर्माण समेत विभाग के सभी क्षेत्र से जुड़े इंजीनियर्स और टैक्निकल ऑफिसर्स के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के लगभग 2,000 अभियंता एवं तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे।

PWD NEWS
फाइल 10 जनवरी : भोपाल में हुई PWD की कार्यशाला

PWD NEWS : प्रशिक्षण कैलेंडर और डिजिटल सिस्टम का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण कैलेंडर और परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही परियोजना प्रबंधन प्रणाली–2.0 (PMS 2.0) डिजिटल प्रबंधन प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ और प्रदर्शन भी होगा।

इसके अतिरिक्त, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी, इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, IIT मुंबई और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

PWD NEWS
फाइल फोटो – 10 जनवरी 2026

PWD NEWS : विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ क्षमता निर्माण, हरित भवन अवधारणा, आधुनिक निर्माण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और नवाचार जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। श्री विक्रांत सिंह तोमर क्षमता निर्माण विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

PWD NEWS : क्या है परियोजना प्रबंधन प्रणाली–2.0 ?

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा विकसित PMS 2.0 एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से निर्माण कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस प्रणाली में उत्तरदायित्व, स्वीकृति और समय-सीमा स्पष्ट रूप से दर्ज होती है, जिससे जवाबदेही तय होती है। प्रक्रिया नियंत्रण प्रणाली के तहत प्रत्येक चरण की स्वीकृति के बाद ही अगला चरण प्रारंभ होगा। साथ ही स्वचालित पत्र निर्माण सुविधा से विभागीय कार्यप्रणाली कागजरहित और तेज होगी।

PWD NEWS : गुणवत्ता और दक्षता पर फोकस

यह कार्यशाला निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, दक्षता और तकनीकी सुदृढ़ता को नई दिशा देगी। विभाग की यह पहल डिजिटल नवाचार और प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से “लोक निर्माण से लोक कल्याण” के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में