Purandar Mishra Statement : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, कांग्रेस पर साधा निशाना
Purandar Mishra Statement : रायपुर से रिपोर्टर प्रविंस मनहर के अनुसार, विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान ने राजधानी की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने पश्चिम बंगाल, दक्षिण भारत की राजनीति और महानदी जल विवाद जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

Purandar Mishra Statement : विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता जहां भी जाते हैं, वहां पार्टी को मजबूती मिलती है और सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने दावा किया कि वहां सत्ता परिवर्तन की लहर है और “दीदी” को हटाने की इच्छा जनता में साफ दिखाई दे रही है। उनका मानना है कि राज्य में भाजपा का आना जरूरी है।
Purandar Mishra Statement : इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल बैठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस “फूट डालो और राज करो” की नीति पर काम कर रही है और देश को प्रगतिशील बनने से रोकने की कोशिश कर रही है।
Purandar Mishra Statement : महानदी जल विवाद पर समाधान का भरोसा, जल्द होगी बड़ी बैठक
Purandar Mishra Statement : महानदी जल विवाद पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि यह लंबे समय से चला आ रहा संवेदनशील मुद्दा है। महानदी, जिसे पहले चित्रोत्पला के नाम से जाना जाता था, छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार होने के कारण आपसी संवाद से इस विवाद का समाधान निकाला जाएगा और जल्द ही इस पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।कुल मिलाकर, उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है।
read more : Mobile Recovery : मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता, 90 गुम मोबाइल बरामद, 13.50 लाख के फोन लौटाए

