Reporter: प्रयास कैवर्त
Protest : ट्राइबल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सरपंच संघ मरवाही ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप–संभाग मरवाही में पदस्थ इंजीनियर अंकित जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरपंच संघ ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए इंजीनियर को तत्काल मरवाही से हटाने की मांग की है। सरपंच संघ मरवाही के अध्यक्ष तपेश्वर सिंह पोट्टाम ने आरोप लगाया कि इंजीनियर अंकित जैन जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और खुद को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का करीबी बताकर धौंस दिखाते हैं।

Protest : फाइलों में की जा रही लीपापोती
आरोप है कि मंत्री के नाम का दबाव बनाकर निर्माण कार्यों की फाइल सत्यापन के नाम पर कथित कमीशन की मांग की जाती है। मना करने पर सरपंचों को डराने-धमकाने और “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता” जैसी बातें कहने का भी आरोप लगाया गया है। सरपंचों का कहना है कि फाइलों में जानबूझकर देरी और लीपापोती की जा रही है, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का भुगतान अटक रहा है और विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।

