Principals Review Meeting : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक
Principals Review Meeting : रायपुर (छग) में आज स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक से पहले मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 700 से ज्यादा स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं।

Principals Review Meeting : सत्र प्रारंभ से पहले शिक्षा और विकास पर चर्चा
मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सत्र प्रारंभ होने से पहले बच्चों के एडमिशन से लेकर वार्षिक कार्य और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इच्छा के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक स्वच्छता पर भी फोकस करना होगा।
Principals Review Meeting : खेल, अध्ययन और सांस्कृतिक शिक्षा पर जोर
बैठक में बच्चों के खेल-कूद, पढ़ाई और अध्यापन के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को जानने और अपनाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और आत्मानंद स्कूल के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
read more : Raipur Stabbing Incident : युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मोबाइल शॉप संचालक पर रायपुर में चाकूबाजी

