इंदौर में दशहरे की तैयारियां: 111 फीट रावण और 250 वर्गफीट लंका का निर्माण शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: शहर में दशहरे के उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को इंदौर दशहरा महोत्सव समिति ने दशहरा मैदान पर रावण और लंका निर्माण के लिए शस्त्र पूजा कर विधि-विधान से कार्य आरंभ किया। इस साल 111 फीट ऊँचा रावण और 250 वर्गफीट में लंका बनाई जाएगी। निर्माण में लगभग 20 से 22 दिन का समय लगेगा।

पूजन और सम्मान समारोह

समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया ने रावण निर्माण में उपयोग होने वाले शस्त्रों का पूजन किया। उन्होंने निर्माण कलाकारों को तिलक लगाकर सम्मानित किया और दक्षिणा भी दी। इस अवसर पर समिति के सदस्य सुरेश मिंडा, नारायण सिंह यादव, प्रहलाद शर्मा, किशोर गुप्ता, नीलेश पटेल, अरुण माहेश्वरी, शंकर चिंतामणि, जितेंद्र रावरिया, राजाराम बोरासी, विशाल चतुर्वेदी, निखिल गड़द और धर्मेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

रावण और लंका का निर्माण

सलवाड़िया ने बताया कि रावण और लंका की कलाकृति निर्माण के लिए प्रवीण हरगांवकर और लालू लाहोरिया की विशेषज्ञता का उपयोग किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष पिंटू जोशी ने कहा कि दशहरा मैदान पर हर साल 111 फीट ऊँचा रावण बनाया जाता है और इस बार भी वही परंपरा जारी रहेगी।

निर्माण का समय

रावण को तैयार करने में लगभग 15 से 17 दिन लगते हैं, इसके बाद उसे दशहरा मैदान में स्थापित करने में 4 से 5 दिन और लगते हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के दौरान एक बार लंका का निर्माण नहीं किया गया था।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन