पुलिस ने सैफ के हमलावर को कोर्ट में किया पेश, 5 दिन की मिली रिमांड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने सु नवाई के बाद आरोपी शहजाद को 05 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया। सैफ अली पर हमला करने के आरोप में ठाणे से गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी को रविवार दोहपर खार पुलिस स्टेशन से बांद्रा कोर्ट ले जाया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की 14 दिन की कस्टडी मांगी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद 05 दिनों के लिए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30 वर्ष) को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने सैफ अली पर हमले के आरोप में ठाणे के हीरानंदानी इलाके में रहने वाले शहजाद को हिरासत में लिया है। इससे पहले रविवार सुबह डीसीपी जोन-9 दीक्षित गेदाम ने बताया था कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर अपनी कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करेगी। इससे मालूम चल सकेगा कि हमलावर का आखिर मकसद क्या था? इसके बाद दोपहर में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस की दलील थी कि आरोपी बांग्लादेशी है, ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आखिर वह किस मकसद से सैफ अली के घर में घुसा और क्यों हमला किया? इस दलील पर बचाव पक्ष के वकील संदीप शेखाने का कहना था कि वह बांग्लादेशी नहीं बल्कि भारतीय ही है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 05 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने किया जुर्म कबूल पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का कहना था कि उसे यही नहीं पता था कि वह जिस घर में घुस रहा है वह अभिनेता सैफ अली का घर है। सैफ अली लीलावती में भर्ती अभिनेता सैफ अली खान हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए फौरन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीठ के पीछे हुए गहरे घाव के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बैडरेस्ट पर रखा हुआ है। फिलहाल सैफ अली स्वास्थ्य लाभ के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में