Police Inspection : जन दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
Police Inspection : बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग वार्षिक निरीक्षण के तहत कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया।

Police Inspection : निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना-चौकियों का दौरा कर कानून व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए।
Police Inspection : आईजी ने जन दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए रामगोपाल गर्ग ने कहा कि पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है।

