Mohit Jain
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश की राजनीति के मार्गदर्शक रहे लाल कृष्ण आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें ‘‘महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’’ बताया।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर लिखा,
“लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”
Greetings to Shri LK Advani Ji on his birthday. A statesman blessed with towering vision and intellect, Advani Ji’s life has been dedicated to strengthening India’s progress. He has always embodied the spirit of selfless duty and steadfast principles. His contributions have left…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2025
राजनीति में आडवाणी का योगदान

लाल कृष्ण आडवाणी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर भाजपा की स्थापना करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनकी रणनीति और संगठन क्षमता के कारण भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राजनीतिक शक्ति बन सकी।
वाजपेयी सरकार में उन्होंने 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल में उन्होंने कई नीतिगत सुधारों और संगठन विस्तार में योगदान दिया।
राम जन्मभूमि आंदोलन और रथ यात्रा
आडवाणी के राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान उनकी 1990 की रथ यात्रा रही, जिसने राम जन्मभूमि आंदोलन को नई ऊंचाई दी। इस यात्रा ने देश में भाजपा की जड़ों को मजबूत किया और उन्हें जन नेता के रूप में स्थापित किया।
भारत रत्न से सम्मानित
आडवाणी को 9 फरवरी 2024 को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।





