PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया दिवाली तोहफा, नियुक्ति पत्र किए वितरित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के पहले आज यानी धनतेरस के दिन देश भर के 51 युवाओं को तोहफा दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के अंतर्गत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं सभी को धनतेरस के पावन अवसर पर बधाई देता हूं। 2 दिन बाद हम सभी दिवाली का पर्व भी मनाएंगे और इस साल की दिवाली बहुत खास होने वाली है। यह इसलिए खास है क्योंकि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दिवाली है।

पीएम मोदी ने कहा, “उत्सव के इस माहौल में आज इस पावन दिन पर रोजगार मेले में 51,000 नौजवानों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सबको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। देश के लाखों युवाओं को भारत सरकार में परमानेंट सरकारी नौकरी देने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा और NDA शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “अभी हरियाणा में तो नई सरकार बनते ही 26 हजार युवाओं को नौकरी का उपहार मिला है। इन दिनों हरियाणा में एक उत्सव का माहौल है…हरियाणा में हमारी सरकार की एक विशेष पहचान है। वहां की सरकार बिना खर्ची, बिना पर्ची के नौकरियां देती है। मैं आज हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को विशेष बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये हमारा कमिटमेंट है। सरकार की नीतियों और निर्णयों का भी रोजगार सृजन पर सीधा प्रभाव होता है। आज एक्सप्रेस वे, हाइवे, रोड, रेल, पोर्ट, एयरपोर्ट, फाइबर लाइन बिछाने का काम, नए-नए उद्योगों का विस्तार, देश के कोने-कोने में हो रहा है।”

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: 200 जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म कंबल

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मसूरी में

Srinivas Posti Demise: बद्री-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का निधन

Srinivas Posti Demise: रुद्रप्रयाग से एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है।

Madhya Pradesh : अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्वालियर जिले का डबरा

Gorakhpur : बाबा पीतेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरखपुर जनपद

Kunjha Hindu Conference: विकासनगर के कुंजा में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में हिंदू समाज की एकता और स्वाभिमान

Pauri BDC Meeting Controversy: पौड़ी में बीडीसी बैठक में हंगामा

Pauri BDC Meeting Controversy: अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के सदस्य पौड़ी

Kaladhungi Firing Incident: बैलपोखरा क्षेत्र में देर रात गोलियां, दो घायल

Kaladhungi Firing Incident: बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र में फायरिंग से दहशत कालाढूंगी के

Mahashivratri2026 : छत्तीसगढ़ शिवमय, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

Mahashivratri2026 : सीएम साय ने रायगढ़ में श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर