,

पीलीभीत हादसाः कार के उड़ गए परखच्चे, कटर की मदद से लोग निकाले गए बाहर

शादी समारोह से दुल्हन को विदा कर जा रहे वधु पक्ष के लोगों की कार पीलीभीत के टनकपुर हाइवें पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दुल्हन के पिता सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार काफी तेज गति से चल रही थी। हादसे के बाद से परिवार में मातम छा गया। बता दें कि कार में 10 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया।

कटर से काटकर शवों को निकाला
दावत ए वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कर जा रहे वधु वक्ष की कार का एक्सीडेंट इतना भयानक था कि पुलिस को शव कटर से काटकर निकालने पड़े। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गई। वहीं घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

6 लोगों की मौत 4 घायल
हादसा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद 65 पुत्र नूर अहमद की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को वलीमा था। इस पर दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार दावत ए वलीमा में शामिल होने के लिए आए थे।
देर रात दावत के बाद दुल्हन को विदा कराकर मायके पक्ष के लोग तीन कारों में सवार होकर घर के लिए लौट रहे थे। टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र में एक कार ओवरटेक करने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जेसीबी और कटर की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।
इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दुल्हन के पिता मंजूर अहमद के अलावा खटीमा के गोटियां निवासी शरीफ अहमद 50 पुत्र नन्हे, मुन्नी 65, पत्नी नजीर अहमद, राकिब 10 पुत्र मोहम्मद अहमद, चालक खटीमा के सत्तह मील निवासी अकरम 35 पुत्र मुन्ने के अलावा पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी बहाबुद्दीन 60 को मृतक घोषित कर दिया।
जबकि आठ वर्षीय गुलाम अहमद के अलावा रईस अहमदए अमजदी बेगम और जाफरी बेगम घायल हो गए। इनमें से गुलाम और रईस अहमद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल सभी भी खटीमा क्षेत्र के हैं।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…