7.3 तीव्रता के भूकंप से हिली फिलीपींस की धरती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
7.6 तीव्रता के भूकंप से हिली फिलीपींस की धरती

BY: MOHIT JAIN

दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 7.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी। स्थानीय समय के अनुसार सुबह के वक्त आए इस भूकंप से जमीन इतनी जोर से हिली कि लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर निकल आए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 50 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घर, दुकानें और अस्पतालों की इमारतें पेड़ों की तरह हिलती हुई नजर आईं।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप के केंद्र से करीब 300 किलोमीटर के दायरे में समुद्र में ऊंची और खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े सुनामी खतरे की पुष्टि नहीं हुई है।

लोगों में दहशत, अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल

भूकंप के तुरंत बाद पूरे मिंडानाओ क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया, मछलियों के एक्वेरियम से पानी छलक गया और लोग घबराकर चिल्लाने लगे। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ।

अस्पतालों के बाहर का मंजर बेहद खौफनाक था। झटके महसूस होते ही मरीजों, डॉक्टरों और स्टाफ ने इमारत खाली कर दी। खुले मैदानों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिए गए हैं।

सितंबर के बाद दूसरी बड़ी आपदा

फिलीपींस में यह इस साल का दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले सितंबर 2025 में सेबू द्वीप पर आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 72 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलीपींस ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां आम बात हैं।

कहां स्थित है फिलीपींस?

फिलीपींस दक्षिण पूर्व एशिया का एक द्वीपसमूह देश है, जो प्रशांत महासागर में इंडोनेशिया के उत्तर और वियतनाम के पूर्व में बसा है। यह करीब 7,641 द्वीपों से मिलकर बना है, जिनमें लूजोन, मिंडानाओ और विसायास प्रमुख हैं। राजधानी मनीला है।

यह इलाका भूगर्भीय दृष्टि से बेहद सक्रिय माना जाता है और यहां आए दिन छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं। वैज्ञानिकों ने नागरिकों से सतर्क रहने और संभावित आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटकों) के लिए तैयार रहने की अपील की है।

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Ambikapur Navratri Celebration: अंबिकापुर में नवरात्रि की धूम

Ambikapur Navratri Celebration: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में नवरात्रि के पहले दिन

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल