पार्थ पवार पर 1800 करोड़ के जमीन घोटाले का आरोप, महाराष्ट्र में हंगामा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर 1,800 करोड़ रुपये की जमीन घोटाले का गंभीर आरोप लगा है। मामला पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके की 40 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। विपक्ष ने अजित पवार के इस्तीफे की मांग तक कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, पार्थ पवार की कंपनी अमेडिया होल्डिंग एलएलपी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इस जमीन को महज 300 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि इसका मार्केट मूल्य लगभग 1,800 करोड़ रुपये था।

घोटाले का तरीका:
मुंढवा इलाके की जमीन महार वतनदारों की है, जिसे सरकार के नियंत्रण में रखा गया है। जमीन को बेचने या ट्रांसफर करने के लिए जिला अधिकारी की अनुमति आवश्यक होती है। आरोप है कि साल 2007 से शीतल तेजवाणी नामक महिला ने 272 महार वतनदारों से संपर्क कर जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवा ली। इसके बाद पार्थ पवार और उनके ममेरे भाई दिग्विजय अमरसिंह पाटिल ने दिसंबर 2021 में अमेडिया होल्डिंग एलएलपी कंपनी बनाई और इसी कंपनी के माध्यम से जमीन खरीदी।

स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन में अनियमितता:
अमेडिया ने उद्योग विभाग से डेटा सेंटर बनाने के नाम पर स्टैम्प ड्यूटी माफ कराने की याचिका दी। महज 48 घंटे में याचिका मंजूर कर लगभग 21 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी माफ कर दी गई। रजिस्ट्रेशन के दौरान, जमीन की वास्तविक कीमत के अनुसार 6 करोड़ रुपये की ड्यूटी भरनी थी, लेकिन कंपनी ने केवल 30,500 रुपए भरकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हुआ।

राजनीतिक महत्व:
कोरेगांव पार्क पुणे का सबसे पॉश इलाका है, जहां एक स्क्वायर फीट की कीमत करीब 10,700 रुपए है। इस हिसाब से जमीन की वास्तविक कीमत लगभग 1,800 करोड़ रुपये है। आरोप है कि इस डील से पार्थ पवार को लगभग 600 गुना मुनाफा हुआ। मामले की जांच अभी जारी है और पार्थ पवार और संबंधित अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में