पाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई गुहार: पति को भारत से डिपोर्ट कराने की मांग, बोली– उसने यहां सगाई कर ली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

पाकिस्तान की रहने वाली निकिता नागदेव ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग की है।निकिता के अनुसार, उसकी शादी 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाजों से विक्रम नागदेव के साथ हुई थी।एक माह बाद 26 फरवरी 2020 को विक्रम उसे भारत ले आया, लेकिन 9 जुलाई 2020 को वीजा संबंधी समस्या का हवाला देकर उसे अटारी बॉर्डर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया।निकिता का कहना है कि तब से उसके पति ने उसे भारत वापस बुलाने की कोई कोशिश नहीं की, जबकि वह लगातार आग्रह करती रहीं।

    इंसाफ की मांग और पीड़ा का इज़हार

    कराची से जारी वीडियो में निकिता ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो कई विवाहित महिलाओं का व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।उसका कहना है कि शादी के बाद जब वह पहली बार भारत ससुराल पहुंची, तो पति और ससुराल के व्यवहार में बदलाव दिखा।उसे पता चला कि उसके पति का एक रिश्तेदार लड़की के साथ प्रेम संबंध है। जब उसने ससुर को यह बात बताई तो उन्होंने इसे सामान्य बताते हुए अनदेखा कर दिया।

      जबरन पाकिस्तान भेजे जाने के आरोप

      निकिता का कहना है कि कोरोना काल में पति ने उसे एक माह के लिए जबरन पाकिस्तान भेज दिया और अब भारत आने के लिए परमिट जारी नहीं कराया जा रहा।उसने बताया कि उसके पति की कथित प्रेमिका शिवांगी ढींगरा से बातचीत के बावजूद दोनों ने सगाई कर ली, जबकि वह लगातार विरोध करती रहीं।

        सिंधी पंचायत व प्रशासन के पास शिकायत

        15 जनवरी 2025 को निकिता ने पाकिस्तान से ही इंदौर स्थित सिंधी पंच मध्यस्थता एवं विधिक केंद्र को पति के खिलाफ शिकायत भेजी। पंचायत ने कहा कि सुनवाई इंदौर में ही संभव है, पर निकिता पाकिस्तान से ही प्रक्रिया चाहती थीं।पंचायत अध्यक्ष किशोर कोडवानी के अनुसार, प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

          विक्रम पर अवैध निवास और संपत्ति खरीदने के आरोप

          पंचायत का कहना है कि विक्रम नागदेव भारत में बिना वैध अनुमति के रह रहा है और नियमों के विरुद्ध संपत्ति भी खरीदी है।विक्रम भारतीय कानून और सामाजिक परंपराओं का पालन नहीं कर रहा है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।पंचायत का यह भी कहना है कि निकिता कराची में अदालत की शरण लेकर अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं, जबकि विक्रम को निर्धारित नियमों के अनुसार देश से बाहर किया जाना चाहिए।

            - Advertisement -
            Ad imageAd image

            Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

            Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

            Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

            Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

            Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

            Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

            Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

            Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

            CG: Top 10

            CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

            MP: Top 10

            MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

            Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

            Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

            MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

            MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

            Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

            Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

            Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

            Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने