,

सड़क हादसे में मादा भालू और उसके बच्चे की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

लामता-बालाघाट हाईवे पर गुर्जरटोला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उत्तर सामान्य वनमंडल के एसडीओ प्रशांत साकरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए, दोनों भालुओं का पोस्टमॉर्टम कर दाह संस्कार किया गया।

हिट एंड रन का मामला

एसडीओ प्रशांत साकरे ने बताया कि यह एक हिट एंड रन केस है। हादसे में करीब पांच साल की मादा भालू और उसके डेढ़ वर्षीय शावक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित सीसीटीवी फुटेज और वाहन रजिस्टर की जांच कर रहा है, ताकि जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।

तेज रफ्तार बनी वन्यजीवों की मौत का कारण

बीते कुछ समय में सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी भालू, कभी तेंदुआ, तो कभी बाघ इन हादसों का शिकार हो जाते हैं। अधिकतर मामलों में तेज रफ्तार वाहन ही इन मौतों की वजह बनते हैं।

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत

शासन और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। सड़क किनारे स्पीड ब्रेकर लगाने, साइन बोर्ड लगाने और दोनों ओर सुरक्षा बाड़ लगाने जैसे उपाय अपनाने से इन हादसों को रोका जा सकता है। वन्यजीवों की रक्षा के लिए सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि इन बेजुबान प्राणियों की अनावश्यक मौतों पर रोक लगाई जा सके।

रीवा: स्कूल में घुसा तेंदुआ, वन विभाग के अधिकारी पर हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..यह भी पढ़े

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार