Paddy Procurement : रायपुर जिले के अभनपुर के धान खरीदी केंद्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम भलेरा स्थित धान खरीदी केंद्र में रखे धान पर पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Paddy Procurement : ग्रामीणों में भारी आक्रोश
वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि धान को जानबूझकर भिगोकर उसका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा सके।
Paddy Procurement : खरीदी केंद्र में हुआ हंगामा, सोसायटी प्रबंधक पर लगे आरोप
अभनपुर के धान खरीदी केंद्र को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने धान खरीदी केंद्र में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सोसायटी प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Paddy Procurement : ग्रामीणों का कहना है कि खरीदी गई धान में पानी डालते हुए देखे जाने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
READ MORE : UPSC CSE 2025 Final Result जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवारों का होगा चयन

