Report: Gajendra Rajpoot
सांसद ने खुद किया एडवेंचर का अनुभव
Pachmarhi : नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पचमढ़ी के हिल स्टेशन में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए खुद जिप लाइन का अनुभव लिया। करीब 50 साल की उम्र में सांसद का यह साहसिक कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पचमढ़ी में पर्यटन और एडवेंचर को मिलेगी मजबूती
Pachmarhi सांसद ने बताया कि पचमढ़ी को देश-प्रदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन और एडवेंचर केंद्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गतिविधियों से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।

एडवेंचर से युवाओं में बढ़े आत्मविश्वास और उत्साह
Pachmarhi दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स युवाओं में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उनका खुद इसमें हिस्सा लेना इस बात का संदेश है कि हर उम्र में रोमांच और स्वास्थ्य के साथ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। इस पहल को पचमढ़ी में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।





