Online Betting : राजधानी में सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़
Online Betting : रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इस कार्रवाई से राजधानी में अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Online Betting : मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड मंजीत सिंह के साथ राजा साहू, अभय साहू, रोहित, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी मिलकर एक संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे और लोगों को इसमें जोड़कर बड़े पैमाने पर अवैध कमाई कर रहे थे।
Online Betting : नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस इन उपकरणों की जांच कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन का पता लगाया जा सके।
Online Betting : ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए चल रहा था सट्टा
जांच में सामने आया है कि आरोपी Cribet99.red.com नामक वेबसाइट के मास्टर आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। यह नेटवर्क काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा था।
Online Betting : क्राइम ब्रांच DCP का बयान
मामले का खुलासा करते हुए स्मृतक राजनाला ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने गुप्त रूप से जांच कर यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
READ MORE : Motivational : संत कबीर दास जी के दोहे आपके जीवन को बदल देंगे

