ओला इलेक्ट्रिक ने बनाई देश की पहली बिना रेयर अर्थ मेटल वाली मोटर, चीन पर निर्भरता कम होगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ओला इलेक्ट्रिक ने बनाई देश की पहली बिना रेयर अर्थ मेटल वाली मोटर, चीन पर निर्भरता कम होगी

BY: MOHIT JAIN

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में पहली बार बिना रेयर अर्थ मेटल वाली टू-व्हीलर फेराइट मोटर विकसित की है। इस मोटर को भारत सरकार की ओर से मंजूरी भी मिल गई है।

भारत वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोटर उत्पादन के लिए चीन पर निर्भर है। जब चीन रेयर अर्थ मेटल के निर्यात पर रोक लगाता है, तो भारत में मोटर निर्माण प्रभावित होता है। ओला की नई तकनीक से यह निर्भरता कम होगी और EV निर्माण में स्थिरता आएगी।

नई मोटर की तकनीक और फायदे

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी ‘संकल्प 2025’ प्रोग्राम में अगस्त 2025 में इस फेराइट मोटर की तकनीक पेश की थी। नई मोटर 7kW और 11kW दोनों प्रकार के मॉडल में उपलब्ध है और यह रेयर अर्थ मेटल वाली मोटरों जितना ही प्रदर्शन और मजबूती देती है।

ओला के अनुसार, फेराइट मोटर की लागत कम है और सप्लाई चेन में उतार-चढ़ाव का खतरा खत्म हो जाएगा। इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाना अब आसान और सस्ता हो जाएगा।

इस मोटर को तमिलनाडु के ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (GARC) ने टेस्ट किया और सड़क परिवहन मंत्रालय के AIS 041 नियम के अनुसार सर्टिफिकेट प्रदान किया।

रेयर अर्थ मेटल्स और उनकी भूमिका

रेयर अर्थ मेटल्स जैसे नियोडिमियम, डिस्प्रोसियम और टरबियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल मोटर्स में किया जाता है। ये परमानेंट मैग्नेट मोटर्स को छोटा, हल्का और अधिक एफिशिएंट बनाते हैं, जिससे EV की रेंज और प्रदर्शन बेहतर होता है।

इसके अलावा ये धातुएं पेट्रोल-डीजल वाहनों के कैटेलिटिक कन्वर्टर, सेंसर और डिस्प्ले सिस्टम में भी इस्तेमाल होती हैं।

चीन पर निर्भरता घटाने में मदद

India faces 'techno-colonialism' with its data: Ola founder Bhavish  Aggarwal| Business News

ग्लोबल स्तर पर रेयर मटेरियल्स की माइनिंग में चीन की करीब 70% हिस्सेदारी है और उत्पादन में 90% तक। हाल ही में चीन ने अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के बीच 7 कीमती धातुओं के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

चीन ने कार, ड्रोन, रोबोट और मिसाइल बनाने वाले मैग्नेट के शिपमेंट भी रोक दिए हैं। नई फेराइट मोटर से भारत इन चुनौतियों से निपट सकेगा और EV उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

ओला इलेक्ट्रिक की यह नई फेराइट मोटर भारत में EV उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और चीन पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम है। लागत कम होने और सप्लाई चेन स्थिर होने के कारण यह तकनीक देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरबाइक निर्माण को और सस्ता और प्रभावी बनाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन