ओडिशा: चोरों ने JCB से उखाड़ा पूरा ATM, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yognand Shrivastva

ओडिशा: झारसुगुड़ा जिले से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने JCB मशीन की मदद से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ATM को उखाड़ लिया और फरार हो गए। यह घटना झारसुगुड़ा सदर थाना क्षेत्र के BTM चौक के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

JCB से उखाड़ ले गए ATM

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने एक बड़ी JCB मशीन का इस्तेमाल करते हुए ATM को जबरन उखाड़ लिया। घटना के बाद ATM कियोस्क पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला, जबकि मशीन में रखी सारी नकदी भी गायब थी। चोरी को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है।

ATM और JCB बरामद, कैश गायब

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान चोरी हुआ ATM और JCB मशीन बरामद कर ली गई, लेकिन एटीएम में मौजूद नकदी गायब थी। इसके अलावा, ATM को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पाया गया।

JCB मालिक हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने जांच के दौरान JCB मशीन के मालिक का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी मिल सके। पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है, जो बड़ी साजिश के तहत की गई है।

जल्द होगा खुलासा

पुलिस अब इस मामले के आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले से जुड़े सभी सुरागों की जांच कर रहे हैं, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हीरो मोटोकॉर्प में भूचाल! HR हेड समेत 5 वरिष्ठ अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी, शेयर्स गिरने का खतरा!..यह खबर भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक

Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर- मोहम्मद रफी खान Dindori जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में

Janjgir Champa Road Accident BamhniDih: बम्हनीडीह में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Janjgir Champa Road Accident BamhniDih: बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित पिकअप

Morena :भारत बनेगा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति, रूस को छोड़ेंगे पीछे: महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद

Singrauli : NCL में गूंजी इंकलाब की आवाज: मशाल जुलूस के साथ 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल का शंखनाद

Report: Suresh kumar Singrauli नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के श्रमिक क्षेत्रों में

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: तरियानी थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले,