NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका
NSUI Protest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने बड़ा प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

NSUI Protest : यह प्रदर्शन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
NSUI Protest : प्रदर्शन के दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी
NSUI Protest : प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की मांग कर रहे थे।

NSUI Protest : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा साफ नहीं है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से ही बड़े नेता निकलकर सामने आए हैं, लेकिन वर्तमान सरकार नए युवाओं के नेतृत्व को दबाने का काम कर रही है।प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
READ MORE : Tourism Development : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक ली

