Narmadapuram news: कामायनी एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद, टीसी और कांस्टेबल में मारपीट का मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Gajendra raj

Narmadapuram news: कामायनी एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक कांस्टेबल और टिकट चेकर के बीच कहासुनी झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई। यह घटना नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जिसमें टीसी राजेश कुमार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है, वहीं विवाद में एक कांस्टेबल को भी चोटें आई हैं। मामले में जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित कांस्टेबल बोरीवली में पदस्थ है और अपने माता-पिता के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान टिकट जांच के समय टीसी और कांस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कांस्टेबल ने टीसी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया और हाथापाई की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही नर्मदापुरम जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को जिला अस्पताल नर्मदापुरम भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। इस दौरान कांस्टेबल के पिता को इटारसी स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया।

फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की शुरुआत किसकी ओर से हुई और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Ambikapur Navratri Celebration: अंबिकापुर में नवरात्रि की धूम

Ambikapur Navratri Celebration: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में नवरात्रि के पहले दिन

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल