,

Narmadapuram :कांग्रेस के उपवास-मौन धरने से भाजपा पर तीखा हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Narmadapuram 

Report: Gajendra Rajpoot, Edit: Yoganand Shrivastva

दूषित पानी और जनहानि को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

Narmadapuram : नर्मदापुरम में आयोजित कांग्रेस के एक दिवसीय उपवास एवं मौन धरने में पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो दशक से अधिक समय से सत्ता में रहने के कारण सरकार में अहंकार आ गया है। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उनका कहना था कि भाजपा जनता की पीड़ा पर नहीं, बल्कि मौतों पर राजनीति करती है।

मनरेगा और प्रशासनिक विफलताओं पर उठे सवाल

Narmadapuram  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि इंदौर में बार-बार दूषित पानी की घटनाएं सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के नाम परिवर्तन को उसकी मूल भावना से खिलवाड़ बताया। इसी विरोध में शासकीय अस्पताल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना और उपवास रखा गया।

नर्मदा प्रदूषण और गैस त्रासदी पर भाजपा को घेरा

Narmadapuram  कांग्रेस नेताओं ने मां नर्मदा की स्वच्छता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर के अनेक गंदे नाले सीधे नदी में मिल रहे हैं। आरोप लगाया गया कि वर्षों से घोषणाएं हो रही हैं, पर नालों को बंद करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, भोपाल गैस त्रासदी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा गंभीर त्रासदियों को भी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करती है। कार्यक्रम के दौरान दूषित पानी, नर्मदा प्रदूषण, मनरेगा और गैस त्रासदी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया।

Read this: Sultanganj Murder Conspiracy: अवैध हथियार और 14 ग्राम स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का