,

Sultanganj Murder Conspiracy: अवैध हथियार और 14 ग्राम स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार

Sultanganj Murder Conspiracy: Criminal arrested with illegal weapons and 14 grams of smack

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Sultanganj Murder Conspiracy: भागलपुर पुलिस ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र में हत्या की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ एक अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी कामयाबी बताया है।

Sultanganj Murder Conspiracy: Criminal arrested with illegal weapons and 14 grams of smack

Sultanganj Murder Conspiracy: गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ सघन गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 16 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली कि सुलतानगंज थाना कांड संख्या 23/2026 के वादी की हत्या की नीयत से एक अपराधकर्मी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

Sultanganj Murder Conspiracy: Criminal arrested with illegal weapons and 14 grams of smack

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

Sultanganj Murder Conspiracy: छापेमारी में हथियार और स्मैक बरामद

विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलगामा बगीचा क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से मृत्युंजय यादव, पिता आमीर यादव, निवासी कोलगामा, थाना सुलतानगंज, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।

Sultanganj Murder Conspiracy: Criminal arrested with illegal weapons and 14 grams of smack

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 14 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2260 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

Read Also: Traditional Indian Sport: नर्मदांचल विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने मलखंब से दिखाया आत्मबल और कौशल

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इसे समय रहते की गई कार्रवाई बताते हुए कहा कि इससे एक गंभीर अपराध टल गया।।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…