Nalanda Village Clash : बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शनिवार रात करीब 9 बजे हुई इस घटना में दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हो गए, जिससे गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Nalanda Village Clash : हिलसा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज
Nalanda Village Clash : घटना में प्रथम पक्ष से अर्जुन प्रसाद (48), अक्षय कुमार (17) और आदित्य कुमार (17) घायल हुए हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से सोनू कुमार (31), विनय कुमार (35) और खुशबू कुमारी (25) घायल बताई जा रही हैं। सभी घायलों को डायल 112 पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Nalanda Village Clash : घायल अर्जुन प्रसाद के अनुसार, गांव में बच्चे शोर-शराबा कर रहे थे, जिसे मना करने पर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने हिलसा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

