Murder Over Alcohol : मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप
Murder Over Alcohol : रायपुर ग्रामीण क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब को लेकर हुए झगड़े में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। घटना ग्राम कुम्हारी के पास खारुन नदी किनारे की बताई जा रही है।

Murder Over Alcohol : जीजा-साला करते थे साथ मजदूरी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम और आरोपी गोपी सिंह दोनों ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे। दोनों के बीच पहले से कोई बड़ा विवाद नहीं था, लेकिन एक छोटी सी बात ने रिश्ते को खून से रंग दिया।
Murder Over Alcohol : शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा की शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इस दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये शराब लाने के लिए दिए, लेकिन घनश्याम शराब लाकर खुद ही पी गया। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा भर गया।
Murder Over Alcohol : नदी किनारे दिया वारदात को अंजाम
अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने गए। इसी दौरान घनश्याम शौच जाने की बात कहकर नदी किनारे चला गया। आरोपी भी उसके पीछे पहुंचा और मौका पाकर उसे मेढ़ से धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।
Murder Over Alcohol : गला घोंटकर की हत्या
आरोपी को शक हुआ कि घनश्याम जिंदा है या नहीं, इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Murder Over Alcohol : नशा बन रहा अपराध की वजह?
छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि क्या नशा अपराध की सबसे बड़ी वजह बनता जा रहा है।
read more : Illegal Sand Transportation : चिरमिरी में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

